फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बिजली गिरने से दो किसानों की मौत

due to thunderstorm two farmer died - फोटो : DEHAT
बिजली गिरने से दो किसानों की मौत

टहरौली (झांसी)। मंगलवार की दोपहर ग्राम बघेरा में बारिश के दौरान गिरी बिजली से दो किसानों की मौत हो गई।
गांव निवासी इमरत पटेल (66) और जगत पटेल (62) खेतों में फसल की रखवाली करने गए थे। दोपहर में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों पास में ही लगे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। चपेट में आकर दोनों की मौके पर ही मौत हो हो गई। बारिश रुकने के बाद ग्रामीण खेत पर पहुंचे तो दोनों को पेड़ के नीचे मृत पाया। सूचना पर परिवार के सदस्यों के अलावा पुलिस और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने दोनों किसानों के परिजनों को सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Next
AU ऐप में पढ़ें