फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कारोबार में घाटा होने पर सिपाही का बेटा छापने लगा नकली नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कारोबार में घाटा होने के बाद सिपाही का बेटा पिछले तीन महीने से नकली नोट छाप रहा था। बाकायदा एजेंटों के माध्यम से जाली नोट मध्यप्रदेश और यूपी के कस्बों में खपाए जा रहे थे। शनिवार की रात को सीपरी बाजार पुलिस ने मास्टमाइंड समेत चार लोगों को गिरफ्तार करके इनके कब्जे से ढाई लाख के जाली नोट, प्रिंटर और कागज के साथ अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी (सिटी) ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक भिंड निवासी इस गिरोह के मास्टमाइंड पंकज कुमार मल्होत्रा का पिता सुरेश कुमार मध्य प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। उसका भाई भी मप्र पुलिस में सिपाही है। पंकज ने बीएससी पास करने के बाद बिल्डिंग मेटेरियल सप्लाई का काम शुरू किया, लेकिन करीब 20 लाख रुपये का घाटा हो गया। इसके बाद वह अपने दोस्त की मदद से नकली नोट छापने का काम करने लगा। उसका साथ कमलाकांत शिवहरे निवासी दतिया, मनीष जाटव निवासी दतिया, आशीष जाटव उर्फ आशिक निवासी भिंड देते थे। सीपरी बाजार पुलिस ने इन चारों को शनिवार रात कानपुर बाईपास हाईवे पर बूढ़ा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पंकज ने बताया कि वह नकली नोट तैयार करता था जबकि मनीष, आशीष और कमलाकांत नेटवर्क से जुड़े एजेंटों को सप्लाई करते थे। पुलिस ने पंकज के पास से पांच सौ रुपये के 200 जाली नोट, मनीष से 500 रुपये के सौ जाली नोट, आशीष से 500 रुपये के सौ जाली नोट एवं कमलाकांत से पांच सौ रुपये के 100 जाली नोट बरामद किए। इनके पास से नकली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाले पेपर, कटर बोर्ड, नोट तैयार करने के लिए कागज, आधुनिक प्रिंटर, स्लाइड आदि उपकरण बरामद किए हैं। लिखा-पढ़ी के बाद सभी आरोपी जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें