फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: विवाद के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, तीन साल से दूसरे पुरुष के साथ पत्नी की तरह रह रही थी

Sun, 30 Mar 2025 05:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मऊरानीपुर

सार

ग्रामीणों ने बताया मृतक महिला पूर्व से शादीशुदा थी। लगभग तीन वर्ष पूर्व मनोज अहिरवार बहला-फुसला कर लाया था। दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के मऊरानीपुर के गांव भदरवारा में घर के अंदर एक 34 वर्षीय युवती ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार अहिरवार पुत्र हरिश्चंद्र अहिरवार निवासी ग्राम भदरवारा ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह सुबह लगभग 7:30 बजे घर से मोटर सुधरवाने के लिए मिस्त्री के पास गया था, लगभग 10:00 बजे जब वापस घर आया तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा नहीं खुलने पर पीछे के मकान से अपने घर की छत से अंदर गया तो देखा उसकी पत्नी करिश्मा छत के कुंडे से रस्सी बांधकर लटकी हुई है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया। वहीं ग्रामीणों ने बताया मृतक महिला पूर्व से शादीशुदा थी। लगभग तीन वर्ष पूर्व मनोज अहिरवार बहला-फुसला कर लाया था। दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। दोनों के बीच विवाद होता रहता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें