फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्टेशन के ओवरब्रिज की सीढ़ियों से गिरा शराबी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। रेलवे स्टेशन के पैदल ओवरब्रिज पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन के पैदल पुल की सीढ़ियों पर नशे की हालत में बैठा एक व्यक्ति अचानक नीचे गिरने लगा। उसे बचाने का प्रयास कर रहा एक अन्य राहगीर भी संतुलन बिगड़ने से उसके साथ नीचे आ गिरा। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार टकटोली हाल निवास मैलानी निवासी केशव दास (45 वर्ष) सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे घर से बाजार में गेहूं पिसाने की बात कहकर निकला था। शाम करीब 6 बजे वह अत्यधिक शराब के नशे में मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन के पैदल पुल की सीढ़ियों पर बैठा हुआ था। इसी दौरान वह अचानक अनियंत्रित होकर सीढ़ियों से नीचे गिरने लगा। वहां से गुजर रहे मोहल्ला बगा निवासी अवधेश (46 वर्ष) ने जैसे ही केशव दास को गिरते देखा, उन्होंने तुरंत आगे बढ़कर उसे बचाने की कोशिश की। संतुलन बिगड़ने के कारण अवधेश भी केशव दास के साथ नीचे गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर यात्रियों और स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने केशव दास की हालत को बेहद गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। वहीं, इस हादसे में साहसी कदम उठाने वाले अवधेश के दोनों पैर टूट गए हैं, जिनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें