फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम बच्ची की जान, स्कूल बस से कूचलकर हुई मौत

Sat, 08 Oct 2022 12:36 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है हादसे में बच्ची बस से नीचे गिरी, उस समय बस में बैठे बच्चों ने शोर मचाया लेकिन, ड्राइवर भरत लाल ने उस समय गाड़ी नहीं रोकी। बस को भगाता हुआ वह सीधे स्कूल पहुंचा और वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूंछ के विनायक पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाली मासूम तहसीम की मौत के पीछे स्कूल प्रबंधन समेत ड्राइवर की लापरवाही को पूरी तरह जिम्मेदार बताया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है हादसे में बच्ची बस से नीचे गिरी, उस समय बस में बैठे बच्चों ने शोर मचाया लेकिन, ड्राइवर भरत लाल ने उस समय गाड़ी नहीं रोकी। बस को भगाता हुआ वह सीधे स्कूल पहुंचा और वहां से फरार हो गया। घायल अवस्था में बच्ची सड़क पर पड़ी तड़पती रही लेकिन, बस चालक ने स्कूल में पहुंचकर भी इस हादसे के बारे में कुछ नहीं बताया।

बच्ची के परिजनों का भी कहना है कि बस ड्राइवर की कई बार शिकायत की गई। बच्चे भी कहते थे कि वह बस तेज चलाता है लेकिन, इसके बाद भी स्कूल प्रबंधन उसको हटाने को लेकर राजी नहीं हुआ। इनकी लापरवाही की वजह से ही मासूम बच्ची की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें