फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बड़ागांव थाना इलाके में एक ड्राइवर ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बड़ागांव के पंचमपुरा मोहल्ला निवासी रामसेवक पांचाल के पुत्र छोटेलाल पांचाल (43) ने बीती रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी परिजनों को सुबह हुई। पत्नी पार्वती ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं आया। इस पर पुत्र ने अंदर झांककर देखा तो छोटेलाल फंदे पर झूलता नजर आया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिजनाें ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें