फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पेयजल योजना अधूरी, ग्रामीण पानी को तरस रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गरौठा। तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में ''हर घर नल हर घर जल'' योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। इससे ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
इमलौटा पेयजल परियोजना के तहत गरौठा तहसील के कई गांव आज भी पानी के इंतजार में हैं। गुढ़ा, सहपुरा, इमलौटा बरौटा सौनकपुरा सहित दर्जन भर गांवों में यह नारा सपना बनकर रह गया है। योजना के लिए पाइप लाइन बिछाने हेतु सड़कों की खुदाई हुई, पर मरम्मत में खानापूर्ति की गई। कई सड़कें आज भी मरम्मत का इंतजार कर रही हैं, जिससे बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण ग्रामीणों का आवागमन दूभर हो गया है। ग्राम पंचायत गुढ़ा में निचले हिस्से के केवल 10 से 15 घरों में ही कभी-कभार पानी आता है। गांव की गलियों में लीकेज से पानी नालियों में बह जाता है। नगर गरौठा में भी जल जीवन मिशन का कार्य अधूरा है। अधिकांश वार्डों में आधी-अधूरी पाइप लाइन बिछने से सड़कें जर्जर हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें