फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन रात मेहनत करके जुटाते हैं पीने भर को पानी

Sat, 30 Apr 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
water fight - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। महानगर के विभिन्न क्षेत्रों की तरह डडियापुरा समेत कई मोहल्लों  के लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। हालात यह हैं कि प्रभावित क्षेत्र के लोग अपने वाहनों पर डिब्बों व बर्तनों को लेकर दूरदराज क्षेत्रों में लगे हैंडपंपों से पानी जुटाते। इसके लिए उन्हें दिन व रात दोनों समय मेहनत करनी पड़ती है। डडियापुरा के अलावा मद्रासी कालोनी, ढिमरयाना, अंजनी माता मंदिर एवं नारायण बाग स्थित कालोनियों में इन दिनों जल संकट है। इसके चलते दिन हो अथवा रात लोगों का अधिकांश समय पानी इकठ्ठा करने में ही गुजर जाता है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक उन्हें प्रतिदिन खाकी शाह के समीप लगे हैंडपंपों पर जाना पड़ता है। कई घरों के लोग टैंपों - टैक्सी में 20 से 25 डिब्बे व  बर्तन रखकर अपने लिए पानी जुटा रहे हैं। स्थानीय निवासी जितेंद्र वर्मा के मुताबिक कुछ मोहल्लों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन वह पर्याप्त नहीं है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें