फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पूरा होगा आशियाने का सपना, 228 फ्लैटों की निकलेगी लॉटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- जेडीए पांच निजी कॉलोनियों में बने ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैटों के लिए खोलेगा आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। दुर्बल और अल्प आय वर्ग के लोगों को जल्द ही झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा फ्लैटों की सौगात दी जाएगी। इसके लिए अगले सप्ताह ऑनलाइन आवेदन निकाले जाएंगे। ऑनलाइन लॉटरी के जरिये फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्वालियर-कानपुर बाइपास पर बनी सनफ्रान अशोक वैली में ईडब्ल्यूएस के 28 और एलआईजी के 13 फ्लैट हैं। इसमें ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का क्षेत्रफल करीब 21 मीटर और कीमत 2.33 लाख से 2.37 लाख है। एलआईजी फ्लैटों का क्षेत्रफल लगभग 31 मीटर और कीमत चार लाख से 4.03 लाख है। वहीं, ओमशांति डेवलपर्स में ईडब्ल्यूएस के 30-30 मीटर के दो और एलआईजी के 46-46 मीटर के तीन फ्लैट हैं। आरएस रेजीडेंसी रक्सा में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैटों की संख्या 22-22 है। वहीं, द्वारिका कॉलोनी में दुर्बल और अल्प आय वर्ग के 21-21 फ्लैट और इमामी नेचर में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी के 48-48 फ्लैट हैं। जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि अगले सप्ताह इन फ्लैटों के लिए ऑनलाइन आवेदन निकाले जाएंगे। करीब एक महीने तक लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा जाएगा। जबकि, ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का पंजीकरण शुल्क 25 हजार और एलआईजी फ्लैटों का 50 हजार के आसपास होगा। ऑनलाइन लॉटरी के जरिये ही फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें