फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: राज्यपाल से पदक पाने का सपना टूटा, कार्यक्रम ऐन वक्त पर रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बीयू के दीक्षांत समारोह में पदक बांटने आना था कुलाधिपति को
विज्ञापन

अब ऑनलाइन जुड़ेंगी, पदक का वितरण करेंगे उच्च शिक्षा मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के शनिवार को होने वाले दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति/ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के हाथों से पदक पाने का मेधावियों का सपना टूट गया है। क्योंकि, राज्यपाल का झांसी दौरा निरस्त हो गया है। अब कार्यक्रम में कुलाधिपति ऑनलाइन जुड़ेंगी। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्यमंत्री रजनी तिवारी पदक बांटेंगे।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 28 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल का शुक्रवार को ही झांसी आने का कार्यक्रम तय हुआ था। मगर कानपुर के एचबीटीयू के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद कुलाधिपति सीधे लखनऊ चली गईं। इसके बाद संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ। इसमें बताया गया कि शनिवार सुबह 10:45 बजे राज्यपाल का हेलीकॉप्टर झांसी पुलिस लाइन में उतरेगा। सुबह 11 बजे बीयू पहुंचेंगी। यहां दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम में शामिल होंगी। शाम 4:15 बजे लखनऊ वापस लौटने का कार्यक्रम जारी किया गया था। इसके बाद देर शाम राज्यपाल का शनिवार को झांसी दौरा निरस्त होने का कार्यक्रम जारी हो गया। कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल वर्चुअल बीयू के दीक्षांत समारोह में जुड़ेंगी। हालांकि, बीयू अधिकारी देर रात तक कहते रहे कि कुलाधिपति शनिवार को आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौ शोध उपाधियां, 61,854 डिग्रियां बंटेंगी
दीक्षांत समारोह में एक कुलाधिपति स्वर्ण, 15 रजत और 18 कांस्य समेत 34 पदक बांटे जाएंगे। 61,854 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां देने की घोषणा होगी। सौ शोध छात्रों को उपाधियां बांटी जाएंगी।

शनिवार को राज्यपाल का झांसी आगमन का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। - ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, एसपी सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें