बंगरा. पथराई बांध की खास 5 फोटो
- फोटो : mathura
बंगरा। मुख्य बस्ती से बड़ी माता दुर्गा मंदिर को जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत बहुत ही दयनीय है। पूजा-अर्चना करने जाते समय श्रद्धालुओं को बीच गंदगी से होकर निकलना पड़ता है। दुर्गा माता मंदिर की ओर जाने वाले इस मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गंदा नालियों का पानी भरा रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि सफाईकर्मी महीनों से इस रास्ते को साफ करने नहीं आए हैं। रामजी, विवेक, दीनदयाल, संदीप ने बताया कि मंदिर की ओर जाने वाले इस मार्ग की सफाई कई महीनों से नहीं हुई है और जगह-जगह नालियां चोक हो चुकी हैं। सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। श्रद्धालुओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।