फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अमृत फेज-2 की डीपीआर बनकर हुई तैयार, 137 करोड़ से होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड के लोगों की प्यास बुझाने के लिए सरकार द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसकी लगातार मॉनीटरिंग भी की जा रही है। इसमें से एक अमृत फेज-2 योजना शामिल है। जिसके तहत झांसी में 137 करोड़ और ललितपुर में 95 करोड़ की लागत से पानी पहुंचाने की योजनाओं पर काम कराया जाएगा। शासन द्वारा दस सितंबर तक अमृत फेज-2 की डीपीआर तैयार कर दाखिल करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन जल निगम डीपीआर तैयार नहीं कर पा रहा था, अब विभाग ने डीपीआर तैयार कर ली है। इसकी स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, किसी भी योजना को धरातल पर उतारने से पहले योजना की लागत, क्षेत्रफल आदि का सर्वे कराया जाता है। कई जिलों में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें जल निगम के कर्मचारियों द्वारा घर बैठे ही सर्वे कराकर डीपीआर तैयार कर दी गई थी। ऐसे में झांसी की परियोजना की डीपीआर भी नहीं बन पा रही थी। अब मुख्यालय की सख्ती के बाद जल निगम ने डीपीआर तैयार करके भेज दी है। उधर, अधिशासी अभियंता मुकेश पाल सिंह के मुताबिक शासन को डीपीआर भेज दी गई है, स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें