फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रात में न हों परेशान, महिला एस्कॉर्ट पहुंचाएगी घर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस विभाग की ओर से योजना का किया जा रहा प्रचार-प्रसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अगर आप रात 12 बजे ट्रेन से झांसी स्टेशन पहुंची हैं, अकेली हैं और घर जाने में डर लग रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। पुलिस आपको आपके घर तक सुरक्षित पहुंचाएगी। इसके लिए बस आपको डायल 112 पर कॉल करना होगा। इसके बाद पुलिस की महिला एस्कार्ट टीम आपके पास पहुंच जाएगी। हालांकि, इस सेवा का लाभ रात दस से सुबह छह बजे तक ही उठाया जा सकता है।
हालांकि, यह योजना पहले से चली आ रही है लेकिन जानकारी के अभाव में महिलाएं इस सेवा का लाभ नहीं ले पा रहीं हैं। इसके चलते अब पुलिस विभाग की ओर से इस सेवा का खूब प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस की ओर से महिला एस्कॉर्ट सेवा संचालित की जा रही है, जिसके तहत अलग से पीआरवी टीमों का गठन किया गया है। इनमें महिला पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
रात 10 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक कोई भी महिला पुलिस की महिला एस्कॉर्ट सेवा का लाभ उठा सकती है। एस्कॉर्ट टीम महिला को उसके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाएगी। इसके लिए, महिला को बस डायल 112 पर कॉल करना होगा। - राजेश एस, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें