फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीएड में कला वर्ग के अभ्यर्थियों का जिले में भी दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
- विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थी अग्रिम पंक्ति में नहीं बना पाए जगह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए गए बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम में प्रदेश की टॉप टेन सूची में कला वर्ग के सात अभ्यर्थी जगह बनाने में कामयाब रहे थे। इसके बाद जिले की टॉप टेन सूची में भी नौ अभ्यर्थी कला वर्ग से हैं। कृषि वर्ग का एक ही अभ्यर्थी इसमें जगह बना पाया है।
बीएड प्रवेश परीक्षा में झांसी जनपद में पहला स्थान हासिल करने वाले दिनेश, दूसरे पर रहने वाले विनीत सिंह और तीसरे पर रहे रवि कुमार कुशवाहा कला वर्ग हैं। जबकि, चौथा स्थान कृषि वर्ग के वेदनिधि वैद्य ने हासिल किया है। इसके बाद पांचवां स्थान हासिल करने वाले अनुज कुमार, छठवें पर रहे साकेत कुमार, सातवें पर पंकज शिवहरे, आठवें पर भानु प्रताप, नवें पर रोहित कुमार गुप्ता और दसवें स्थान पर रहे अंकित कुमार सिंह भी कला वर्ग से हैं। विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थी टॉप टेन में जगह नहीं बना पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 4,72,882 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें कला वर्ग के 2,43,710, विज्ञान वर्ग के 1,46,966, वाणिज्य वर्ग के 26,489 और कृषि वर्ग के 5,706 विद्यार्थी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें