फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ड्यूटी पर नहीं थी डॉक्टर, नर्सों ने कराया प्रसव

Sun, 24 Sep 2023 11:57 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। जिला महिला अस्पताल में डॉक्टर के ड्यूटी पर नहीं होने पर नर्सों ने प्रसव कराया। वहीं डॉक्टर नहीं होने पर अस्पताल में प्रसव कराने के लिए पहुंची पांच गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पताल का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की निगरानी नहीं होने के कारण जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं चरम पर हैं। ओपीडी हो अथवा इमरजेंसी लेकिन डॉक्टर अक्सर ही अस्पताल से नदारद रहते हैं। जिसका खामियाजा गर्भवती महिलाओं को भुगतना पड़ता है। रविवार को अस्पताल के प्रसव कक्ष में गर्भवती महिलाओं की काफी भीड़ थी। लेकिन डॉक्टर की मौजूदगी नहीं होेने से नर्सों को ही प्रसव कराना पड़ा। वहीं घंटों इंतजार के बाद भी डाॅक्टर के नहीं आने पर प्रसव कराने के लिए आईं गर्भवती महिलाएं बिना प्रसव कराए ही लौट गईं। एडी हेल्थ डॉ. आरके सोनी ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों को नियमिति ड्यूटी करने के आदेश दिए गए हैं। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच पर दोषी पाए जाने पर संबंधित पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें