झांसी। लॉकडाउन के दौरान लोगों को कोरोना से अलग तमाम बीमारियों के इलाज और चिकित्सकीय परामर्श के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल समेत तमाम सीएचसी और पीएचसी पर ओपीडी सुविधा बंद चल रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने पहल की है। अब मरीज फोन कर चिकित्सक से इलाज के लिए परामर्श कर पाएंगे। सीएमओ डॉ. जीके निगम ने बताया कि जिले के विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ 27 डाक्टरों की सूची जारी की गई है। जिनसे फोन पर परामर्श लिया जा सकता है। इसमें बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रविकांत 9415073211, डॉ. एके सिंह 9415728179, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके राय 8303394732, डॉ. प्रभात चौरसिया 9935688359, डॉ. लक्ष्मीप्रसाद 9794522049, डॉ. गौरव सेठ 9889191354, फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता 9450074831, डॉ. एसएन कंचन 9415179733, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुनीता राठौर 9415186740, आर्थोसर्जन डॉ. गोकुल प्रसाद 9450074064, डॉ. आरएस भदौरिया 9415031443, डॉ. आरके चतुर्वेदी 9450926455, डॉ. श्रीप्रकाश राजपूत 9455827610, सर्जन डॉ. तनवीर 9198839812, चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. दीपशिखा 9936445257, डॉ. शिवमिलन यादव 9415068243, डॉ. वीवी आर्या 9415186841, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. शिफाका जफरीन 9198839760, परामर्शदाता डॉ. रमेश चंद्रा 945071353, डॉ. एसआर सोनी 9453661333, सामान्य चिकित्सक डॉ. पीएल दसारिया 9415118833, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. शरद कुमार 7007919798, डॉ. प्रदीप कुमार 8318976855, होम्योपैथिक डॉ. अरुण अहिरवार 7697925200, आयुर्वेद डॉ. अशोक गांधी 9415504531 और मधुमेह, बीपी के लिए डॉ. मिथलेश सिंह 9839088217 पर संपर्क किया जा सकता है।