टोड़ीफतेहपुर। आगामी कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम पर्व के मद्देनजर बृहस्पतिवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष पवन जायसवाल की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान थानाध्यक्ष पवन जायसवाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली कोई भी पोस्ट न डाली जाए। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने सभी से आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। बैठक में हिंदू व मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु, प्रबुद्धजन व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संवाद