झांसी। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने मंगलवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक में निरूद्ध महिला कैदियों से बात की। उनसे प्राप्त हो रही सुविधाओं के बारे में पूछा। स्वास्थ्य के बारे में पूछने के साथ उपचार मिलने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कारागार में बनी सब्जी एवं दाल को देखा। उसकी गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। पाकशाला का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए। वृद्ध बंदियों से भी वार्ता की। भीषण गर्मी को देखते हुए गर्मी से बचाए के उपाय भी करने के निर्देश जेल अफसरों को दिए। इस दौरान महिला बंदियों के बच्चों को गुब्बारे, चॉकलेट भी वितरित किया। ब्यूरो