फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डीएम ने लगाई फटकार, बार-बार कहने पर भी नहीं हो रही वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्य कर विभाग द्वारा वसूली कम करने पर जताई कड़ी नाराजगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। राज्य कर विभाग द्वारा 109.01 करोड़ के सापेक्ष 61.03 करोड़ वसूली करने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। फटकार लगाते हुए कहा कि बार-बार कहने के बाद भी लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सका। प्रवर्तन कार्यों में 52 करोड़ कर अपवंचन के सापेक्ष अब तक मात्र 1.73 करोड़ वसूलने पर असंतोष जताया।
विज्ञापन

डीएम बुधवार को कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने छह बड़े बकायेदारों की जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी से लगभग 13 करोड़ की वसूली की जानी है जिसके सापेक्ष अब 12 लाख ही वसूली की जा सकी हैं। इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक सिंघवाल, प्रशिक्षु आईएएस देवयानी, एडीएम प्रशासन एके सिंह, एडीएम न्यायिक श्यामलता आनंद, एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय, अपर नगर मजिस्ट्रेट नमामि गंगे अशोक कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें