फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 22 जनवरी को झांसी में मनेगी दिवाली... जगमगाएंगे 11 लाख दीप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की स्थापना को लेकर झांसी में उत्साह की स्थिति बनी हुई है। इस अवसर पर झांसी में 11 लाख दीप जलाए जाएंगे, जिससे यहां दीपावली जैसी जगमग नजर आएगी। जगह-जगह धार्मिक आयोजन होंगे और गली-गली में धार्मिक संगीत की गूंज सुनाई देगी। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर जारी हैं।
तीन दशक पहले हुए आंदोलन का झांसी प्रमुख गढ़ रहा था। लाखों की संख्या में बाहर से कारसेवक यहां पहुंचे थे और इनका यहां के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया था। घर-घर से कारसेवकों को मदद पहुंचाई गई थी। ठीक वैसा ही उत्साह अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी नजर आ रहा है। घर-घर में शुभ तिथि का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 22 जनवरी के लिए मिट्टी के दीयों की अभी से बंपर बिक्री होने लगी है। यहां तक कि कुम्हार मांग के अनुरूप दीयों की आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। दीये बनाने के लिए रात-दिन चाक चल रहे हैं। झांसी में 11 लाख दीप जलाने की तैयारी की जा रही है। इनमें से एक लाख दीपक तो अकेले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा ही जलाए जाएंगे, जबकि पैरा मेडिकल कॉलेज में 21 हजार दीपक झिलमिलाएंगे। इसके अलावा झांसी के साढ़े तीन लाख घरों में भी न्यूनतम दो-दो दीप जलाए जाएंगे। साथ ही छोटे-बड़े पांच सौ से अधिक मंदिरों में दीपमालाएं कतारबद्ध नजर जाएंगी। दुकानों व अन्य संस्थानों में भी दीपावली की तरह दीपों की रोशनी बिखेरी जाएगी। वहीं, मंदिरों में अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन समेत अन्य धार्मिक आयोजन भी होंगे, जिसके चलते कोने-कोेने में धार्मिक संगीत की गूंज सुनाई देगी।
विज्ञापन

000000
जगह-जगह होगा प्रसाद वितरण
अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर महानगर में जगह-जगह प्रसाद वितरण होगा। कहीं पूड़ी-सब्जी बांटी जाएगी, तो कहीं खीर और बूंदी का वितरण होगा। इन्हें बनाने के लिए हलवाइयों को अभी से बुक किया जाने लगा है और प्रसाद बनाने के लिए सामग्री का भी इंतजाम किया जाने लगा है।
000000
बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें
22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिले में शराब और मांस की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। इस अवसर पर शराब की दुकानें, बार, मॉडल शॉप, भांग की दुकानें बंद रखी जाएंगी। साथ ही मांस की दुकानें भी बंद रहेंगी। इस संबंध में प्रशासन की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
000000
नहीं खुलेंगे स्कूल और दफ्तर
प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न सभी उत्साह के साथ मना सकें, इसके लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, जिसके चलते सभी स्कूल, कॉलेज व दफ्तर बंद रहेंगे।
000000
अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रशासन की ओर से 16 मंदिरों में धार्मिक आयोजन लगातार जारी हैं। इसके अलावा 22 जनवरी को जन सामान्य के लोगों द्वारा किए जाने वाले आयोजन निर्विघ्न संपन्न हों, इसकी भी पूरी तैयारी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

- वरुण कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी
000000
22 जनवरी को सभी शराब और मांस की दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। - विधेश, नगर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें