फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! कहीं आप कीड़े और फंगस लगे ड्राई फ्रूट्स तो नहीं खरीद रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दीपोत्सव का शुभारंभ 22 अक्तूबर धनतेरस वाले दिन से होगा। दीपावली का पर्व 24 को और गोवर्धन पूजा 26 को होगी। इस बार सूर्य ग्रहण के कारण दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा नहीं होगी। 25 अक्तूबर को ग्रहण एवं सूतक लगने के कारण दिन भर मंदिरों के पट बंद रहेंगे।
विज्ञापन

दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं। घरों एवं बाजारों में रौनक छाई है। दीपोत्सव का आगाज धनतेरस पर नई वस्तुओं की खरीदारी एवं भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ होगा। उल्लास के साथ घर-घर दीप प्रज्ज्वलित होंगे और आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी। शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी व गणेश जी की पूजा की जाएगी। महंत मार्तंड स्वामी के अनुसार दीपावली पर कनक धारा एवं श्रीसूक्त का पाठ सुख समृद्धि प्रदान करेगा। 24 अक्तूबर को दीपावली पर्व पर हस्त नक्षत्र एवं कन्या राशि में चंद्रमा एवं सिद्धि योग रहेगा। वहीं, 23 अक्तूबर को नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा।
27 वर्षों बाद दिवाली की अमावस्या पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण
झांसी। 27 साल पहले भी 24 अक्तूबर 1995 में दीपावली की अमावस्या पर सूर्य ग्रहण पड़ा था। ज्योतिषविद् डा. नाथूराम पांडेय के अनुसार तब ग्रहण सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक रहा था। सूर्य ग्रहण मोक्ष के पश्चात लोगों ने गोवर्धन पूजा की थी। लेकिन इस बार ग्रहण का सूतक सुबह से लगने के कारण संभवत: सौ वर्षों में पहली बार दीपावली के ठीक अगले दिन गोवर्धन पूजा पूरे दिन नहीं होगी। वहीं भाई दूज का पर्व 27 को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह से लग जाएगा ग्रहण का सूतक
झांसी। 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण का सूतक सुबह 4:40 बजे से लग जाएगा। इसके साथ ही मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे, जो ग्रहण के मोक्ष उपरांत खुलेंगे। इसके बाद भगवान का शृंगार व पूजा होगी। धर्माचार्य रामेश्वर दास शास्त्री के अनुसार सुबह 4:40 बजे सूर्य ग्रहण का सूतक लग जाएगा। सूर्य ग्रहण शाम 4:40 बजे से प्रारंभ होगा, जिसका मोक्ष शाम 5:57 बजे होगा।
दीपावली पूजा का शुभ मुहूर्त व अमावस्या की तिथि
झांसी। कार्तिक कृष्ण अमावस्या की तिथि 24 अक्तूबर की शाम 5:20 बजे से प्रारंभ हो जाएगी। जो 25 अक्तूबर की शाम 4:10 बजे तक रहेगी। आचार्य शांतनु पांडेय के अनुसार कारखानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूजा के लिए सुबह 9:20 बजे से 10:45 बजे शुभ समय रहेगा। इसके पश्चात 11:48 बजे से 12:34 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा, यह अति शुभ समय है। घरों में पूजा के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 1:36 बजे से रात नौ बजे तक है। आचार्य के अनुसार दीपावली पर शाम 4:27 बजे से अमृत चौघड़िया, इसके बाद 5:53 से 7:28 तक चर चौघड़िया और रात में 10:30 बजे से मध्य रात्रि 12:10 बजे तक लाभ चौघड़िया रहेगी। दीपावली पर्व होने के कारण पूजा अर्द्धरात्रि में भी करना शुभ होगा।
कार्तिक पूर्णिमा पर रहेगा चंद्र ग्रहण
झांसी। कार्तिक अमावस्या पर सूर्य ग्रहण के पश्चात आठ नवंबर कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण रहेगा। ज्योतिषविद् रजनी दीक्षित के अनुसार चंद्र ग्रहण शाम 4:32 बजे से शुरू होगा। ग्रहण का मोक्ष शाम 6:23 बजे होगा। चंद्रग्रहण का सूतक सुबह करीब 8:20 बजे से लगेगा। ग्रहण के मोक्ष पश्चात मंदिरों के पट खुलेंगे और पूजा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें