फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ्ढों के बीच झोकनबाग का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ्ढों के बीच झोकनबाग का रास्ता भारी ट्रैफिक होने के बावजूद नहीं कराई जा रही मरम्मत झांसी। इलाइट चौराहे से झोकनबाग की ओर जाने वाली मुख्य सड़क ही गढ्ढों से भरी है। सड़क में जगह-जगह बने गढ्ढे होने से वाहन चालक अकसर गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। मुख्य बाजार के क्षतिग्रस्त होने के बावजूद भी अफसरों को इसे ठीक कराने की फिक्र नहीं है। झोकनबाग की ओर से जाने वाली इस सड़क से रोजाना हजारों लोग आते-जाते हैं। व्यवसायिक इलाका होने के नाते यहां काफी दुकानें भी हैं। इस सड़क में भारी ट्रैफिक रहता है लेकिन, करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क खास्ता हाल है। इलाइट चौराहे से थोड़ा आगे ही सड़क में बड़े-बड़े गढ्ढे बने हैं। थोड़ी दूर में नाली बनाने के लिए सड़क भी खोद दी गई है। उसके आगे करीब दो सौ मीटर का स्पॉट बन गया है। यहां गिट्टियां आदि बिखर चुकी है। इस वजह से राहगीर अकसर गिर पड़ते हैं। स्थानीय निवासियों के मुताबिक पिछले कई वर्षों से इसकी मरम्मत नहीं हुई। कई बार इसकी शिकायत भी की जा चुकी। - काफी समय से यह सड़क खराब है। कई बार वाहन चालक गिर चुके लेकिन, मरम्मत नहीं हुई। मंयक शर्मा - सड़क में बड़े-बड़े गढ्ढे हैं। इससे महिलाओं एवं बच्चों को काफी समस्या होती है लेकिन मरम्मत नहीं कराई जाती। विनोद कुमार -कई बार इसकी नगर निगम में शिकायत की गई लेकिन, पैचिंग तक नहीं कराई गई। बारिश में इसमें पानी भी भर जाता है। मदन मोहन सिंह - सड़क खराब होने से अकसर वाहन सवार यहां गिरते हैं। पानी भी इनमें भर जाता है। सभी आने-जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ती है। दीपक कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें