फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एरच के कृष्णा तालाब के सौंदर्यीकरण में मिली गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी को नोटिस थमाने का आदेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। डीएम ने शनिवार को एरच में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत कृष्णा तालाब की खोदाई व सौंदर्यीकरण की हकीकत देखी। एक करोड़ के काम में खामियां मिलने पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत तथा अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत एक करोड़ रुपये में कृष्णा तालाब की खुदाई व सौंदर्यीकरण कराया जाए रहा है। निरीक्षण में डीएम को पिचिंग कार्य डीपीआर के अनुसार नहीं मिला। लेवलिंग भी मानक अनुसार नहीं मिली। कार्य की धीमी प्रगति व गुणवत्ता सही नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत एरच अरविंद कुमार एवं अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग नरेंद्र कुमार को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। डीएम ने डीपीआर के अनुसार जीएसबी की कोटिंग न करके डस्ट का इस्तेमाल करने पर नाराजगी जताई। इस दौरान एसएसपी राजेश एस., जॉइंट मजिस्ट्रेट देवयानी, अध्यक्ष नगर पंचायत जयचन्द्र राजपूत, सुनील दत्त गोस्वामी, रोहित सेन, सर्वेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें