फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जिला अस्पताल के अग्निशमन यंत्र दुरुस्त, सोमवार को होगी मॉकड्रिल

Fri, 05 Apr 2024 01:56 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंपैक्ट का लोगो लगाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जिला अस्पताल में लगाए गए अग्निशमन यंत्र कई दिनों की जद्दोजहद के बाद आखिरकार ठीक कर लिए गए। बृहस्पतिवार को अग्निशमन विभाग और कंपनी के इंजीनियरों ने यहां लगे यंत्रों की जांच के साथ कमियों को दूर किया। अब सोमवार को अस्पताल कर्मियों को अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगाए गए अग्निशमन यंत्र अनदेखी के चलते किसी काम के नहीं रह गए थे। मंगलवार को जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में आग लगी तो यंत्रों की हकीकत सामने आई। जांच में पता चला कि स्मोक डिटेक्टर में तो धूल भरी पड़ी है। इसके बाद सभी यंत्रों को सफाई और मरम्मत कर बृहस्पतिवार को ठीक कर लिया गया। यंत्र ठीक होने के बाद अब अग्निशमन विभान ने भी अस्पताल कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का समय तय कर दिया है। यहां सोमवार को मॉकड्रिल के साथ ही कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में उठाए जाने वाले उपायों के बारे में ट्रेनिंग दी जाएगी। इसको लेकर मंडलीय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार कटियार ने बताया कि अग्निशमन विभाग ने सोमवार को प्रशिक्षण देने का समय दिया है। हमने भी अपनी एक टीम गठित की है, जो यंत्रों की जांच कर रही है। टीम की रिपोर्ट के बाद ही कंपनी को एनओसी दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें