फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मड़ावरा के अधिवक्ताओं के पक्ष में उतरा जिला बार एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर-पाली। मड़ावरा के राजस्व न्यायालयों में तैनात पीठासीन अधिकारियों के खिलाफ यहां के अधिवक्ता हड़ताल पर हैं। उनके समर्थन में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई।
जिलाधिकारी को दिए पत्र में बताया कि तहसील में अधिवक्ता तखत व टिनशेड डालकर अपना कार्य कर करते हैं। उनके तखत फेंकने से अधिवक्ता काफी नाराज हैं। वहीं, दाखिल खारिज मामलों में सीधे पक्षकारों को बुलाकर रिश्वत की मांग की जा रही है। पत्र पर एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह यादव व महामंत्री महेंद्र जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवत कुशवाहा के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

-
अधिवक्ताओं ने अधिकारियों को भेजा कानूनी नोटिस
अधिवक्ता भगवत प्रसाद पाठक ने मड़ावरा में अधिवक्ताओं के खिलाफ अभद्रता प्रकरण में राज्य सरकार, जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को कानूनी नोटिस भेजा है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उचित न्यायालय में वाद दर्ज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

-
समर्थन में पाली के अधिवक्ता 16 तक रहेंगे हड़ताल पर
फोटो-39
पाली। बार संघ ने बुधवार को अध्यक्ष शिवकेश तिवारी एवं महामंत्री महिपाल पटेल के नेतृत्व में मड़ावरा तहसील के एक न्यायिक अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मनीष कुमार को सौंपा। बताया कि तहसीलदार अधिवक्ताओं को धमकी दे रहे हैं, इससे तहसील में न्यायिक कार्य पूर्ण रूप से बाधित है। पाली बार संघ ने उक्त मामले की जांच कराकर समस्या का समाधान कराने की मांग उठाई है। इसके साथ 10 से 16 अप्रैल तक पूर्ण रूप से न्यायिक कार्यों से विरत रहकर हड़ताल करने का निर्णय लिया। यह प्रस्ताव तहसील बार संघ पाली ने सर्व सम्मति से पारित किया। इस मौके पर सौरभ जैन, जयसिंह बुंदेला, मनोज जैन, अरविंद गुप्ता, इमरत पटेल, रामबाबू नायक, मुकेश कुमार लोधी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें