रानीपुर। वृद्धा, विकलांग पेंशन न आने से लाभार्थी परेशान हो रहे हैं एवं पेंशन के लिए वह आए दिन बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। लगभग तीन महीने में इनके खाते में पेंशन आ जाती है। बताया गया कि 5 महीने हो गए हैं तब से विधवा व विकलांगों की पेंशन नहीं आई है। सबसे ज्यादा परेशानी वृद्ध असहायों को है। पेंशनधारक गोविंद दास, पार्वती, प्रेमनारायण, आसाराम, घनश्यामदास, सूरदास, मोहनलाल आदि की पेंशन नहीं आई है जिससे वह परेशान हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से पेंशन के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग की है ताकि उनकी पेंशन जल्दी खातों में आ सके। संवाद