टहरौली। ग्राम सिद्धपुरा निवासी सोनू ने टहरौली थाने में तहरीर दी, जिसके जरिये बताया कि रविवार सुबह करीब सात बजे गांव की राजकुमारी ने कूड़ा उसके घर के सामने डाल दिया। उसकी दादी बड़ी दुलईया ने इसका विरोध किया तो परशुराम, उसकी पत्नी राजकुमारी, बेटा दिनेश, भाई नंदलाल, पिता चिंतामन और एक अज्ञात व्यक्ति उसकी दादी व परिजनों की पिटाई कर दी। मारपीट में उसकी दादी के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं, जबकि दादा और उसे भी सिर व हाथ में चोटें लगीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद