मऊरानीपुर। टोड़ी फतेहपुर निवासी गीता देवी ने मऊरानीपुर थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि 14 अगस्त को वह अपने पति के साथ आंबेडकर तिराहा से झांसी जाने के लिए बस में सवार हो रही थी। इसी दौरान सीट पर बैठने की बात को लेकर अभिषेक पटैरिया ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और गाली-गलौज की। विवाद बढ़ने पर मारपीट की व जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद