फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घरों में पहुंच रहा गंदा पानी, दस हजार की आबादी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वार्ड 25 के बगीचा पुलिया नंबर नौ क्षेत्र में पिछले दो महीने से घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। तमाम शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। इस इलाके में करीब 20 मोहल्ले हैं, जिनमें करीब दस हजार की आबादी है। लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर पाइप लाइन टूटी पड़ी हैं, जिन्हें ठीक नहीं कराया जा रहा है। इन्हीं लाइनों के जरिए नालियों का गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। इस क्षेत्र के बड़े मोहल्लों में बगीचा मोहल्ला, इलाहाबादी मोहल्ला, कछियाना मोहल्ला, रेलगंज मोहल्ला, ठकुरियाना मोहल्ला, दादामियां मोहल्ला आते हैं। इलाहाबादी मोहल्ला निवासी अब्दुल इसरार ने बताया कि पिछले करीब दो महीने से गंदा पानी घरों में पहुंच रहा है। इसकी जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को भी दी गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। मो. आरिफ, मुमताज, अब्दुल आजाद और अब्दुल इकराम, नितेश ने बताया कि इलाके में करीब दस हजार की आबादी है, जो इस समस्या से परेशान है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि कर्मचारी भेजकर सभी इलाकों की जांच कराई जाएगी और समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। वार्ड 25 के पार्षद तरुण कुमार ने बताया कि घरों में गंदे पानी की आपूर्ति की जानकारी नहीं मिली है। यदि क्षेत्र में कहीं ऐसी समस्या है तो क्षेत्र में भ्रमण कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें