फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मोंठ और गुरसराय की सीएचसी में लगेगी डिजिटल एक्सरे मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुधवार को खनिज फाउंडेशन की बैठक हुई। जिसमें डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को मोंठ और गुरसराय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डिजिटल एक्सरे मशीन लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा गुरसराय विकास खंड की सड़कों के कायाकल्प के लिए जिला पंचायत व पीडब्ल्यूडी को निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

विकास भवन में हुई बैठक में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि गुरसराय व मोंठ पीएचसी में पुरानी एक्सरे मशीन लगी हुई है। अक्सर ये खराब रहती है। ऐसे में मरीजों को एक्सरे के लिए झांसी तक भागना पड़ता है। डीएम ने दोनों सीएचसी पर डिजिटल एक्सरे मशीन लगाने के निर्देश दिए। जबकि, गुरसराय व गरौठा क्षेत्र की सड़कों के कायाकल्प के लिए जिला पंचायत व लोक निर्माण विभाग को संयुक्त रूप से काम करने के डीएम ने निर्देश जारी किए। इस दौरान क्षेत्र के स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम व गांवों में क्रीड़ा स्थल बनाने पर भी सहमति बनी। इस मौके पर जिला खान अधिकारी बीपी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें