फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल क्रॉप सर्वे से फसल में क्षति का होगा सही आकलन : शाही

विज्ञापन
विज्ञापन
- खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में कृषि मंत्री बोले- हर न्याय पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक वेदर सिस्टम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जा रहा है। इससे खेत में लगी हर फसल की जानकारी मिलेगी। क्षति का भी सही आकलन कर मुआवजा मिल सकेगा। हर न्याय पंचायत में ऑटोमेटिक वेदर सिस्टम लगाया जा रहा है। इससे किसानों को पूर्व में ही ओलावृष्टि या बिजली गिरने की जानकारी मिलेगी। वह बृहस्पतिवार को दीनदयाल सभागार में खरीफ उत्पादकता गोष्ठी और जनपद स्तरीय किसान मेला को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा जो एमएसपी दी जा रही थी, उसमें बढ़ोतरी की गई है। किसानों का एक लाख रुपये ऋण माफ किया गया है। बुंदेलखंड में 30 हजार खेत तालाब योजना का लक्ष्य तय किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक कम आवेदन आए हैं। खेत तालाब से जहां एक तरफ सिंचाई के लिए पानी मिलता है, वहीं मछली पालन, सब्जी उत्पादन, फल-फूल उत्पादन कर आय भी बढ़ाई जा सकती है। बुंदेलखंड में इस योजना से एक लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान गो आधारित और जैविक खेती करें। इससे भूमि में कार्बन की मात्रा बढ़ेगी। जैविक खेती को बढ़ाना है तो किसान ढैंचा लगाएं। किसानों से 4600 प्रति कुंटल की दर से ढैंचा खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इजराइल में यूपी से भी कम बारिश होती है। मगर वहां कृषि क्षेत्र में अच्छा कार्य होता है। बुंदेलखंड में बारिश के पानी को खेत में रोकना होगा। यदि बुंदेलखंड की दलहन, तिलहन को प्रोसेसिंग कर बेचा जाए तो प्रदेश की जीडीपी में बुंदेलखंड की भी अच्छी भागीदारी हो सकेगी। बुंदेलखंड में प्रोसेसिंग प्लांट, सीड उत्पादन प्लांट और ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के लिए सरकार पांच से दस करोड़ तक की मदद कर रही है।
उन्होंने ललितपुर में यूरिया की अधिक खपत पर भी अधिकारियों को जानकारी लेने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने कहा कि मंडल में बीज, खाद, उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। विशेष उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए माइक्रो प्लान बना लिया गया है। लगभग तीन हजार एकड़ से अधिक में तुलसी की खेती की जा रही है। इसका जीआई टैग हो चुका है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त डॉ. बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि मंडल में दलहन, तिलहन क्षेत्र को बढ़ाया जा रहा है। सिंचाई की सुविधा नहीं थी। मगर अब सिंचाई की क्षमता में बढ़ोतरी हो रही है। कानपुर के मंडलायुक्त अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष खरीफ का लक्ष्य तीन फीसदी बढ़ाया जा रहा है। डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि टैप से घरों तक पानी पहुंच रहा है, अधिकारी उसका सत्यापन कर रहे हैं। कृषि निदेशक जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मिलेट्स की खेती करने वाले किसानों को तीन रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इस दौरान मेयर बिहारी लाल आर्य, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, संयुक्त कृषि निदेशक एलबी यादव आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. नीति शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें