फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा परखने खुद सड़कों पर उतरे डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश के कुछ इलाकों में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद झांसी में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को परखने के लिए डीआईजी जोगेंद्र कुमार आज खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने कई थानों का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिसकर्मियों के पैदल गश्त का भी जायजा लिया। डीआईजी ने संवेदनशीलता को देखते हुए लगातार निगरानी के निर्देश मातहतों को दिए हैं। उधर, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीओ सिटी राजेश सिंह की अगुवाई में पुलिस ने स्थानीय होटल, सराय, ढाबा, मॉल, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड आदि स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। होटलों में ठहरने वालों के रजिस्टर चेक किए गए। होटल संचालकों को साफ तौर पर निर्देश दिए गए कि किसी भी कीमत पर बिना पहचान पत्र वालों को न ठहराया जाए। ऐसा होने पर होटल संचालक ही जिम्मेदार ठहराए जाएंगे। मॉल संचालकों को भी संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने के लिए कहा गया है। इसी तरह रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डे पर भी पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर सघन तलाशी ली। यहां आसपास के दुकानदारों को संदिग्ध वस्तुओं एवं लोगों को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है। पुलिस ने विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त भी लगाई। एसएसपी ने नियमित तौर पर गश्त लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें