रेलवे कॉलोनी में लगातार हो रही चोरियों के बाद अब कॉलोनी के आउट हाउस में रहने वाले अनाधिकृत लोगों से क्वार्टर खाली कराए जा रहे हैं। इसके विरोध में सोमवार को पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की अगुवाई में आउट हाउस में रहने वाले लोग डीआरएम कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि वह कई सालों से इन मकानों में रह रहे हैं। ऐसे में अब उन्हें विस्थापित न किया जाए। डीआरएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन का क्रम जारी है।