फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गाली देने पर ढाबा कर्मी ने चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नवाबाद थानांतर्गत पुलिस क्लब के पास बने ढाबे पर युवक को गाली-गलौज देकर थाली लगाने का आदेश देना भरी पड़ गया। गुस्साए ढाबा कर्मी ने उस पर चाकू से 10-12 बार हमला किया। युवक ने भी बचाव में डंडों से हमला किया। लोगों ने किसी तरह बीचबचाव किया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस क्लब के पास बने ढाबे पर महेंद्र विश्वकर्मा काम करता है। बृहस्पतिवार दोपहर में करीब एक बजे ढाबे पर खाना खाने के लिए संतोष नाम का युवक आया। आते ही उसने गाली-गलौज करते हुए खाना लगाने को कहा। महेंद्र ने गाली-गलौज का विरोध किया तो संतोष ने चांटा मार दिया। दोनों के बीच हाथापाई हो गई। मौका लगते ही संतोष ढाबे से भागने का प्रयास करने लगा तो महेंद्र ने उसका पीछा किया। उसने संतोष को पकड़कर चाकू से हमला कर दिया। संतोष ने नजदीक से डंडा उठा कर हमला शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच सड़क पर गुत्थमगुत्था हो गई। संतोष और महेंद्र दोनों जख्मी हो गए। नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया। नवाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के बीच संघर्ष की वजह अस्थायी दुकान लगाने को लेकर है। दोनों को हिरासत में लिया है, मगर किसी ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर नहीं दी है। सीओ स्नेहा तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें