दतिया। रविवार को रतनगढ़ माता मंदिर में शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान एक लाख से अधिक भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रशासन और पुलिस का अमला श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए मुस्तैदी से तैनात रहा। आवाजाही वाले मार्गों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रहकर व्यवस्थाओं का संचालन किया। प्रशासनिक अमले ने दर्शन के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के समन्वित प्रयास किए। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन प्रशासन की प्राथमिकता रही। नवरात्र पर्व के दौरान प्रशासन और पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। संवाद