फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: श्रद्धालुओं ने गंगोत्री के गंगाजल से किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। महाशिवरात्रि पर डाक विभाग ने ग्वालियर मार्ग स्थित सिद्धेश्वर मंदिर पर शिविर लगाकर गंगोत्री के गंगा जल की बिक्री की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने 200 मिलीलीटर की 130 बोतलें खरीदकर शंकर भगवान का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार गंगाजल को पवित्र माना जाता है। इसके साथ ही महाशिवरात्रि पर गंगाजल से भगवान शंकर के जलाभिषेक की परंपरा है। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए महाशिवरात्रि पर्व पर डाक विभाग ने ग्वालियर मार्ग स्थित सिद्धेश्वर मंदिर पर शिविर लगाकर गंगाजल की बिक्री की। विभाग ने 200 मिलीलीटर गंगाजल की बोलत की कीमत तीस रुपये तय की थी। जिसके चलते डाक विभाग के शिविर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। विभागीय रिकार्ड के मुताबिक शिविर में 130 बोतलों की बिक्री की गई। सीनियर पोस्ट मास्टर देवेंद्र सिंह ने बताया की महाशिवरात्रि पर्व पर सिद्धेश्वर मंदिर पर शिविर लगाया गया था। जिसमें 130 गंगाजल की बोतलों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें