फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जैनेश्वरी दीक्षा समारोह में जुटे भक्त, निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सब हेड - ब्रह्मचारी मुकेश भैया जी बने मुनिश्री विलक्ष्य सागर जी महाराज
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। दीनदयाल सभागार में शुक्रवार को भव्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। आचार्य श्री विशद सागर जी महाराज ने शुक्रवार को नवीन जैनेश्वरी दीक्षा मुकेश भैया जी को प्रदान की। इसी दौरान, संघस्थ मुनिश्री विशाल सागर को स्थविर मुनि पद की प्रतिष्ठा भी की गई। समारोह से पूर्व श्री चंद्रप्रभु जिनालय से भव्य शोभायात्रा आरंभ हुई।
विज्ञापन

इसमें आचार्य श्री विशद सागर जी महाराज के सानिध्य में दीक्षार्थी मुकेश भैया जी के संस्कार के लिए माता-पिता बने पुष्पा राजेंद्र बड़जात्या प्रथम बग्गी में थे। अन्य बग्गियों पर मुख्य पात्र विराजमान थे। श्रद्धालु मंगल ध्वनि पर भक्ति नृत्य कर रहे थे। समारोह का आरंभ राजीव जैन सिर्स ने ध्वजारोहण कर किया। मुकेश के परिजन ने आचार्य श्री विरागसागर जी के चित्र का अनावरण किया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने की। आचार्य विशद सागर जी महाराज ने मुनि दीक्षा की क्रियाएं संपन्न करवाई। समारोह में पूर्व सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, विनोद जैन ठेकेदार, सन्नी जैन, रविंद्र जैन रेलवे, सुनील जैनको, प्रकाशचंद्र जैन, सुभाष जैन, सतीश चंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें