संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया गया। महानगर में प्रभात फेरी एवं भव्य शोभायात्राएं निकाली गई। श्रद्धालु ने बधाई गीत गाए और जयकारे लगाए। वहीं, समाज सेवी व धार्मिक संगठनों ने जगह - जगह शरबत वितरण किया।
शोभायात्रा गांधी रोड स्थित जैन मंदिर से शुरू हुई। भव्य रथ में विराजमान भगवान जिनेंद्र देव जी की श्रद्धालुओं ने जगह - जगह आरती की। बैंड की भक्ति धुनों व भजनों पर महिला व पुरुष श्रद्धालु भक्ति नृत्य कर रहे थे। शोभायात्रा नगर भ्रमण कर गांधी भवन पहुंची। यहां भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष सांसद अनुराग शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल, अशोक जैन, अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जैन, निलय जैन, राजीव जैन अहिंसा, वीरेंद्र जैन, कैलाशचंद्र जैन वर्धमान, राजीव जैन सिर्स, विजय जैन, अजीत कुमार जैन ने दीप प्रज्वलित किया। भगवान जिनेंद्र देव का अभिषेक प्रदीप कुमार जैन, चौधरी समयराज जैन, कमल शिवाजी, अमरेंद्र डयोढिया ने किया। इस अवसर पर अभिषेक जैन, हर्ष जैन, अनिल जैन, लाला अशोक जैन, जयंतमणि जैन, पूर्व पार्षद राजेश जैन, वीके जैन, सुशील टडैया, सचिन सर्राफ आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री कमल जैन ने किया। इससे पहले प्रात: कटरा जैन मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें भगवान महावीर स्वामी के जन्म की खुशी में श्रद्धालुओं ने बधाई गीत गाये और जयकारे लगाये। सुभाषचंद्र जैन, चौधरी जितेंद्र जैन, सुनील जैनको, राजकुमार बाबा, अशोक जैनिथ, अनिल बाजा, संजय कर्नल, विजय वर्धन आदि मौजूद रहे। जैन तीर्थ क्षेत्र करगुवां जी से पालकी विमान यात्रा निकाली गई। पालकी में भगवान जिनेंद्र देव विराजमान थे। इस अवसर पर शिरोमणि जैन, दीपक जैन, कुलदीप जैन, जितेंद्र जैन, डा. संदीप जैन, पुष्पेंद्र जैन, श्वेता जैन, शैली जैन, सरोज जैन, विकास जैन, डा. राजीव जैन आदि मौजूद रहे। इधर श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर नगरा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महामंत्री राजेंद्र जैन, प्रदीप जैन, पंकज जैन, अंकित जैन, विवेक जैन, विमल कुमार जैन आदि मौजूद रहे। दीनदयाल नगर स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से अध्यक्ष इंजी. महेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालु अहिंसा के जयघोष करते हुए धर्म ध्वजा फहराते हुए चल रहे थे। मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का सामूहिक अभिषेक हुआ। इस अवसर पर विमल जैन, प्रदीप जैन, कैलाश जैन, राजीव जैन, अरविंद जैन, मधुबाला जैन, कल्पना जैन, राखी जैन, सीमा जैन, ममता जैन आदि मौजूद रहीं। दीनदयाल नगर जैन समाज द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। अभिषेक शांति धारा के पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया। दिनेश जैन, राजू जैन, सीपी जैन, अनिल जैन आदि मौजूद रहे। इधर भारत विकास परिषद रानी झांसी शाखा द्वारा गांधी भवन पर मीठा दूध का वितरण किया गया। वीके जैन, नीलम- विवेक सोनी, सचिव चैताली खंडेलवाल, शशि अग्रवाल, राजेश जैन आदि मौजूद रहे। इधर जैन मिलन मुख्य शाखा झांसी की ओर से इलाइट चौराहा पर शरबत वितरण किया गया। अध्यक्ष सुभाष जैन सत्यराज, सुनील जैन, सचिव बृजेंद्र मोदी, दीपक जैन, इंजी. हु़कुमचंद्र जैन आदि मौजूद रहे। इधर सनशाइन क्लब के अध्यक्ष अमित जैन, सचिव वीरेंद्र गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, नवीन श्रीवास्तव आदि ने शरबत वितरण किया।