फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घने कोहरे ने लगाया 45 ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, ट्रैक पर रेंगती रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। घने कोहरे और शीतलहर ने बृहस्पतिवार को 45 ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। आलम यह रहा कि ट्रेनें ट्रैक पर रेंगती रहीं। शताब्दी, वंदेभारत, गतिमान और तेजस जैसी ट्रेनें घंटों की देरी से झांसी पहुंचीं। वहीं रेल प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया। इसके चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। लगातार हो रही ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते तमाम यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी। सबसे ज्यादा लेट दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनें हुईं। लोग प्लेटफार्म पर ठंड के बीच ट्रेन का इंतजार करते रहे।
-
दिल्ली से आने वाली ये ट्रेनें हुईं लेट
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सात घंटे, कोल्हापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटा, गतिमान एक्सप्रेस एक घंटा, शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा, वंदेभारत एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, मंगला एक्सप्रेस तीन घंटा, कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, हीरोकुड एक्सप्रेस छह घंटा, उत्कल एक्सप्रेस सात घंटा, महाकौशल एक्सप्रेस सात घंटा, श्रीधाम एक्सप्रेस 11 घंटा, गीता जयंती एक्सप्रेस 14 घंटे, उप्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पौने दो घंटा, शान ए भोपाल एक्सप्रेस 15 घंटे, मुंबई एक्सप्रेस नौ घंटा, दक्षिण एक्सप्रेस आठ घंटे, दुर्ग एक्सप्रेस तीन घंटा, पंजाब मेल साढ़े तीन घंटा, झेलम एक्सप्रेस 10 घंटा, तेलंगाना एक्सप्रेस 21 घंटे, जीटी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, एपी एक्सप्रेस चार घंटा, केरला एक्सप्रेस नौ घंटा, कर्नाटका एक्सप्रेस दो घंटा, मालवा एक्सप्रेस एक घंटा, तमिलनाडू एक्सप्रेस पांच घंटे, सचखंड एक्सप्रेस आठ घंटा, विशाखापटनम एक्सप्रेस चार घंटे, चंबल एक्सप्रेस तीन घंटा, उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस दो घंटा, चेन्नई सेंट्रल लखनऊ एक्सप्रेस 1.49 घंटा, राजधानी एक्सप्रेस तीन घंटा लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल से आने वाली ये ट्रेनें रहीं लेट
कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो घंटा, तेजस राजधानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, मंगला एक्सप्रेस एक घंटा, गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस 12 घंटा, केरला एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, सीतापुर एक्सप्रेस एक घंटा, पंजाब मेल साढ़े तीन घंटा, कुशीनगर एक्सप्रेस 13 घंटा, शताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, दक्षिण एक्सप्रेस छह घंटा, मालवा एक्सप्रेस एक घंटा, वंदेभारत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें