फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू : अस्पतालों में बनाए गए विशेष वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला अस्पताल में 10, सीएचसी पर चार-चार और मेडिकल कॉलेज में छह बेड का वार्ड
विज्ञापन


- 10 दिन में 12 स्थानों पर मिला लार्वा, 90 लोगों की कराई जांच, किसी में नहीं डेंगू की पुष्टि

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बारिश के मौसम में डेंगू के पैर पसारने के खतरे को देखते हुए अस्पतालों में विशेष वार्ड बनाया गया है। डेंगू के संदिग्ध रोगियों का एलाइजा टेस्ट कराया जा रहा है। घर-घर लार्वा की जांच की जा रही है।
जगह-जगह जलभराव होने तथा घरों में कूलर, टंकियों, गमलों अथवा खाली बर्तन में सात दिन से ज्यादा समय तक पानी भरा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी को देखते हुए एक जुलाई से संचारी रोग के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मलेरिया विभाग की टीमें लगातार जांच कर रही हैं। 10 दिन के अंदर 12 स्थानों पर लार्वा मिला है। बृहस्पतिवार को शिवाजी नगर के दो घरों में लार्वा मिला। बुधवार को ओरछा गेट में एक तथा कसाई मंडी के दो घरों में लार्वा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, निजी अस्पतालों में बुखार का उपचार करवा रहे 90 रोगियों के खून का सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। राहत की बात यह है कि किसी में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। सीएमओ ने जिला अस्पताल में 10 बेड व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चार-चार बेड का वार्ड बनाने के आदेश दिए हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने छह बेड का वार्ड बनाया है। जरूरत पड़ने पर बेड बढ़ाए जाएंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुधाकर पांडे ने बताया कि डेंगू से निपटने के लिए जिला अस्पताल, सीएचसी और मेडिकल कॉलेज में जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

0- ऐसे कर सकते हैं डेंगू से बचाव
- कहीं पर भी साफ पानी सात दिन से ज्यादा न रुकने दें
- कूलर नहीं चला रहे हैं, तो उसमें भरा पानी निकाल दें
- पूरी आस्तीन के शर्ट, पैंट तथा मोजे पहनें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें