फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डेंगू ने तोड़ चार वर्ष का रिकाॅर्ड, 11 माह में मिले 169 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में स्वास्थ्य विभाग के डेंगू की रोकथाम के तमाम दावे फेल साबित हुए। 11 माह में 169 डेंगू के मरीज सामने आए हैं। यह आंकड़ा बीते चार वर्षों में सबसे अधिक है। राहत की बात यह है कि अब एक भी मरीज एक्टिव नहीं है। सभी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक दिसंबर में एक भी डेंगू का मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन

शासन ने संक्रामक व मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया। इसे वर्ष 2023 में तीन चरणों में चलाया गया। इसमें दस विभागों को अलग-अगल जिम्मेदारियां दी गईं। यह सारी कवायद अधूरी रह गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते वर्षो में अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या ने 150 का आंकड़ा भी पार नहीं किया है। वर्ष 2023 में जनवरी से 30 नवंबर तक 169 डेंगू के मरीज पाए गए हैं, जबकि बीते वर्षों में संख्या कम रही। ये आंकड़े सरकारी अस्पतालों में जांच में मिले मरीजों की है। निजी पैथालॉजी पर जांच कराने वाले मरीजों की संख्या विभाग के पास नहीं है। ऐसे में मरीजों की संख्या का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

-
आंकड़े गवाह हैं
वर्ष - संख्या
2020 - 02
2021 - 112
2022 - 22
2023 - 169

जिले में एक सप्ताह से डेंगू का एक भी मरीज नहीं मिला है। जनवरी से 30 नवंबर तक 169 मरीज ही मिले हैं। सभी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
- मुकेश जौहरी, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें