फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सदन की बैठक कराने की उठने लगी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में अब सदन की बैठक कराने की मांग उठने लगी है। पार्षदों ने महानगर के विकास  के लिए महापौर से सदन की बैठक कराने की मांग की है। पार्षदों का कहना है कि महानगर के  विकास के लिए सदन की बैठक का जल्द से जल्द आयोजन कराया जाए, ताकि महानगर के विकास  कार्यों के प्रस्ताव पर मुहर लग सके। बता दें किे  कुछ दिन पहले नगर निगम की कार्यकारिणी  समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें करीब 344 करोड़ रुपये का प्रस्ताव  पारित हुआ था। इसके बाद अब पार्षद सदन की बैठक कराने की मांग कर रहे हैं। पार्षद  विकास खत्री ने बताया कि सदन की बैठक समय से होनी चाहिए। ताकि पार्षदों की समस्याओं  के समाधान कराए जा सकें। पार्षद बंटी सोनी का कहना है कि पार्षदों की समस्याएं  अधिकारी सुनते नहीं हैं। इसके चलते दिक्कत होती है। जनता सवाल करती रहती है। इसलिए  सदन की बैठक में समस्याओं पर चर्चा की जाए। वहीं महापौर का कहना है कि कोरोना संक्रमण  के चलते अभी सदन की बैठक कराना संभव नहीं हैं। क्योंकि 70 पार्षदों और अधिकारियों की  मौजूदगी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो सके गा। महामारी का प्रकोप थमने के  बाद सदन की बैठक कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें