सीपरी बाजार सब्जी मंडी में आग लगने के बाद जलकर खाक
- फोटो : Samvad
सब्जी मंडी के दुकानदारों ने कांग्रेस नेताओं के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दुकानों में लगी आग की निष्पक्ष जांच कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। दुकानदारों को आग से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने भी इन आरोपों की निष्पक्ष जांच को आवश्यक बताया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने प्रभावित दुकानदारों को उचित मुआवजा देने की मांग की। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। कांग्रेस नेताओं ने निष्पक्ष जांच न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। वहीं, नगर विधायक रवि शर्मा ने भी पीड़ित दुकानदारों से मिलकर मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने घटना की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही। समाजवादी व्यापार सभा के प्रतिनिधिमंडल ने भी दुकानदारों से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। बुंदेलखंड क्रांति दल के अध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह ने भी न्याय और मुआवजे का आश्वासन दिया।
सीपरी बाजार सब्जी मंडी में आग लगने के बाद जलकर खाक- फोटो : Samvad