बरुआसागर। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखकर बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग की।
मोर्चा अध्यक्ष भानु सहाय के नेतृत्व में नगर के चौक बाजार में यह कार्यक्रम हुआ। लोगों ने खून से पत्र लिखते हुए बुंदेलखंड राज्य बनवाने के नारे लगाए। भानु सहाय ने बताया कि तीन साल में राज्य बनाने का वादा 12 साल बाद भी अधूरा है। जनप्रतिनिधियों द्वारा आवाज न उठाने पर तुम्हें प्रभु राम कौ कोल (कसम) अभियान शुरू किया गया। इसके तहत उ0प्र0 में 2027, म0प्र0 में 2028 और आम चुनावों में 2029 में सत्ताधारी दल के प्रत्याशियों को हराया जाएगा। लोगों की कलाई पर राम बंधन कलावा बांधकर उन्हें प्रेरित किया जाएगा। मोर्चा चाहता है कि सत्ताधारी दल बुंदेलखंड में एक चौथाई से भी कम सीटें जीते। जनप्रतिनिधि धिक्कार यात्रा और गांधी उद्यान झांसी में 21 अक्तूबर से अनशन-सत्याग्रह भी चलेगा।