फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मिठाई की तुलाई में पकड़ी घटतौली, खराब मिला तराजू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। आगामी त्योहारों के मद्देनजर रविवार को विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम ने 18 प्रतिष्ठानों पर घटतौली की जांच की। इस दरम्यान एक मिठाई की दुकान में घटतौली पकड़ी गई। जबकि, गैस एजेंसी का सिलिंडर तौलने वाला तराजू खराब पाया गया। सभी को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर विभागीय टीम ने बरुआसागर कस्बे की 16 दुकानों पर छापेमारी की। इसके अलावा झांसी नगर में भी दो प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दरम्यान बैंकर्स कॉलोनी में स्थित राठौर मिष्ठान भंडार में एक किलो मिठाई की तुलाई पर 118 ग्राम की घटतौली पाई गई। जबकि, पीतांबरा गैस सर्विस की सिलिंडर की तौल करने वाली मशीन खराब पाई गई। सभी को नोटिस जारी किए गए हैं। विधिक माप विज्ञान के वरिष्ठ निरीक्षक दयाचंद्र गुप्ता ने बताया कि विभाग की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें