फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आज से मठ और परासई गांवों की जमीनों के शुरू होंगे बैनामे

विज्ञापन
विज्ञापन
- छह गांवों में जारी है जमीन लेने की प्रक्रिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए मंगलवार से ग्राम मठ और परासई की जमीनों के बैनामों की प्रक्रिया शुरू होगी। जबकि, अब तक छह गांवों की जमीन ली जा रही थी। इन गांवों की 400 हेक्टेअर से अधिक जमीन बीडा के नाम दर्ज की जा चुकी है।
बीडा के लिए 33 गांवों की 14,225 हेक्टेअर जमीन ली जानी है। जमीनाें के बैनामों की शुरुआत आठ फरवरी को ग्राम सारमऊ से की गई थी। इसके बाद अंबावाय, राजापुर, बैदोरा, किल्चवारा खुर्द और ढिकौली की जमीनें ली गईं। अब तक इन गांवों की 422 हेक्टेअर जमीन बीडा के नाम दर्ज की जा चुकी है। जबकि, मंगलवार को मठ और परासई ग्राम की जमीनों के बैनामे शुरू होंगे। इन दोनों गांवों की जमीनों की दर निर्धारण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि मठ और परासई की जमीनों के बैनामे मंगलवार से किए जाने लगेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर लीं गईं हैं। इसके अलावा जल्द ही अन्य गांवों की जमीनों के बैनामों की भी शुरुआत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें