झांसी। बीयू में कमला बहुगुणा के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गांधी सभागार में वाद-विवाद प्रतियोगिता 26 अक्टूबर को होगी। संयोजक डॉ. श्वेता पांडेय ने बताया प्रतियोगिता दो चरण में होगी। प्रथम चरण में विवि से एक विद्यार्थी का चयन किया होगा, जो लखनऊ में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। इच्छुक विद्यार्थी 22 अक्तूबर तक ललित कला संस्थान के शिक्षक डॉ. अजय कुमार गुप्ता मो. नं. 8319 809820 व शोधार्थी रेखा आर्य के मो. नं. 8840325719 पर संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो