झांसी। बीमारी के चलते जेल में बंद एक कैदी की मौत हो गई। उसने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मोंठ थाना इलाके के ग्राम पथर्रा निवासी अंकित यादव (24) नौ जून 2020 से जेल में बंद था। उस पर विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरबी पटेल ने बताया कि बंदी को एक जुलाई को पेट में दर्द हुआ था। उसके बाद वो ठीक हो गया था। हाल ही 10 अगस्त को पेट में दर्द की शिकायत पर उसे जेल के अस्पताल में भर्ती किया गया। आराम न मिलने पर 12 अगस्त को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मेडिकल में 16 अगस्त को उसका ऑपरेशन हुआ था। बंदी की आंत में दिक्कत बताई गई थी लेकिन, बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।