फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डेंगू मरीजों के लिए बेड आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल के हर वार्ड में चार बेड डेंगू के मरीजों के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। इसके अलावा डेंगू वार्ड बनाने के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। शुक्रवार को डेंगू के चार मरीज
विज्ञापन

मिलने से इनकी संख्या अब 84 हो गई है।
डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियाें में जुट गया है। इसके लिए जिला अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में चार बेड आरक्षित करने के साथ ही डेंगू वार्ड बनाया जा रहा।। डेंगू के इलाज के लिए दवाओं को भी स्टोर कर लिया गया है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजकुमार सचान ने बताया कि डेंगू को लेकर अलर्ट जारी होते ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। जल्द ही डेंगू वार्ड आरक्षित कर लिया जाएगा।
उधर, शुक्रवार को आवास विकास, रेलवे कॉलोनी, शिवाजी नगर, पैरामेडिकल कॉलेज कैंपस में मरीज मिले थे। रेलवे कॉलोनी और पैरामेडिकल कॉलेज के मरीजों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि मरीजों की संख्या शुक्रवार तक 84 थी।
विज्ञापन

2021 में 1100 से अधिक मरीज मिले थे
झांसी। आंकड़ों के अनुसार जिले में 2016 में 57, 2017 में 112 डेंगू के केस थे। वर्ष 2018 में 288 केस थे। 2019 में 63 और 2020 में 36 केस मिले थे। 2021 में 1100 से अधिक मरीज मिले थे। इसे लेकर अबकी बार पहले से ही बेडों की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें