फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Crime: युवक पर जानलेवा हमला, फायर भी किया, घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 27 Aug 2022 12:09 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सीओ मोंठ स्नेहा तिवारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। अपराधियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही अपराधी पकडे़ जाएंगे। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त रूप से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना मोंठ के ग्राम बुढावली में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। तमंचे से फायर भी किया। युवक को घायल अवस्था में झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। ग्राम बुढावली की विमला देवी यादव ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि विगत रात करीब 11 बजे उसका पुत्र मोंटी यादव अपने दोस्त तथा एक भतीजे के साथ कार से झांसी जा रहा था, तभी गांव के बाहर तालाब के पास विपक्षियों ने कार के आगे पत्थर डाल दिया।
विज्ञापन


जब मोंटी पत्थर हटाने के लिए कार से उतरा तभी विपक्षियों ने जो इधर-उधर छिपे हुये थे, एक साथ मिलकर उस पर प्राणघातक हमला कर दिया। फायर भी किए। हमले में मोटी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मोंठ अस्पताल भेजा गया। जहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने विमला देवी की तहरीर पर गांव के विश्वनाथ सिंह, गोविन्द सिंह, प्रमोद उर्फ मोदी यादव, पवन यादव, राममनोज, शुभम तथा विश्वनाथ उर्फ कल्ले निवासी बुढावली के खिलाफ त मामला पंजीकृत कर लिया। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक देहात सीओ मोंठ स्नेहा तिवारी तथा कोतवाल संजय गुप्ता ने ग्राम बुढावली पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

सीओ मोंठ स्नेहा तिवारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। अपराधियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही अपराधी पकडे़ जाएंगे। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त रूप से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें